Baisi Assembly Seat: बायसी में सैयद रुकनुद्दीन अहमद को ओवैसी देंगे खुलकर चुनौती।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2025 05:22 PM

वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट हसीबुर रहमान ने एक बार फिर बायसी में जनता का समर्थन हासिल कर लिया था तो 1980 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट सैयद मोइनुद्दीन ने बायसी में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1985 के चुनाव में लोकदल...

Baisi Assembly Seat: बायसी विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। बायसी विधानसभा सीट, किशनगंज लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 से ही बायसी सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट अब्दुल अहमद मोहम्मद नूर ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 1957 में हुए चुनाव में भी बायसी सीट पर अब्दुल अहमद मोहम्मद नूर ने कांग्रेसी कैंडिडेट के तौर पर जीत का सिलसिला जारी रखा था। 1962 के चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर बायसी सीट से हसीबुर रहमान ने जीत हासिल कर लिया था। 

वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट हसीबुर रहमान ने एक बार फिर बायसी में जनता का समर्थन हासिल कर लिया था तो 1980 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट सैयद मोइनुद्दीन ने बायसी में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1985 के चुनाव में लोकदल की टिकट पर अब्दुस सुबहान ने बायसी में जीत हासिल कर लिया था।1990 के विधानसभा चुनाव में बायसी सीट से जनता दल के कैंडिडेट अब्दुस सुबहान ने एक बार फिर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सैयद मोईनुद्दीन ने बायसी में विरोधियों को मात दे दिया था। 

वहीं 2000 में आरजेडी के टिकट पर अब्दुस सुबहान ने बायसी में जीत का परचम लहरा दिया था तो 2005 के विधानसभा चुनाव में सैयद रुकनुद्दीन ने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल कर लिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में बायसी सीट से बीजेपी के कैंडिडेट संतोष कुमार ने जनता का भरोसा जीत लिया था तो 2015 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट अब्दुस सुबहान ने बायसी में जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2020 के चुनाव में बायसी सीट पर मजलिस उम्मीदवार सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने बाजी पलट दी थी। बाद में सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने ओवैसी को धोखा देकर आरजेडी का दामन थाम लिया था। इस बार रुकनुद्दीन को मजलिस से कड़ा मुकाबला झेलना होगा। 

Baisi Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में बायसी सीट पर मजलिस उम्मीदवार सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने जीत का परचम लहराया था। सैयद रूकनुद्दीन अहमद 68 हजार चार सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बीजेपी कैंडिडेट विनोद कुमार 52 हजार 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सैयद रूकनुद्दीन अहमद ने विनोद कुमार को 16 हजार तीन सौ 73 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अब्दुस सुबहान 38 हजार दो सौ 54 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Baisi Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बायसी सीट से आरजेडी कैंडिडेट अब्दुस सुबहान ने जीत हासिल कर लिया था। अब्दुस सुबहान ने चुनाव में 67 हजार 22 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विनोद कुमार को 28 हजार दो सौ 82 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अब्दुस सुबहान ने विनोद कुमार को 38 हजार सात सौ 40 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था वहीं जाप कैंडिडेट सैयद रुकनुद्दीन अहमद, 21 हजार चार सौ चार वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Baisi Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बायसी सीट से बीजेपी की टिकट पर संतोष कुमार ने जीत हासिल किया था। संतोष कुमार ने चुनाव में 39 हजार नौ सौ 39 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट नसर अहमद ने 30 हजार छह सौ 89 वोट हासिल किया था। इस तरह से संतोष कुमार ने नसर अहमद को 9 हजार दो सौ 50 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अब्दुस सुबहान ने 27 हजार दो सौ 63 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Baisi Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बायसी सीट से निर्दलीय कैंडिडेट सैयद रुकनुद्दीन ने जीत हासिल की थी। सैयद रुकनुद्दीन ने चुनाव में 30 हजार एक सौ 53 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अब्दुस सुबहान को 26 हजार 42 वोट मिला था। इस तरह से सैयद रुकनुद्दीन ने अब्दुस सुबहान को 4 हजार एक सौ 11 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट संतोष कुमार ने 23 हजार छह सौ 23 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

बायसी सीट पर मुस्लिमों की अच्छी खासी संख्या है। इसके बाद कोइरी, यादव, रविदास और अन्य जातियां आती हैं। अगर मजलिस और आरजेडी उम्मीदवारों के बीच मुस्लिम वोटों का बंटवारा होता है तो इससे बीजेपी कैंडिडेट को फायदा हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!