Thakurganj Assembly Seat: मुस्लिम वोटर तय करते हैं ठाकुरगंज विधानसभा सीट का नतीजा।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2025 05:31 PM

Thakurganj Assembly Seat: 1990 में ठाकुरगंज सीट पर जनता दल के कैंडिडेट मोहम्मद सुलेमान ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में बीजेपी की टिकट पर सिकंदर सिंह ने यहां पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस...

Thakurganj Assembly Seat: ठाकुरगंज विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। ठाकुरगंज विधानसभा सीट, किशनगंज लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में ठाकुरगंज सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में ठाकुरगंज सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट अनंत कुमार बसु ने जीत हासिल किया था। 1967, 1969 और 1972 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार मोहम्मद हुसैन आजाद ने ठाकुरगंज की जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद सुलेमान ने ठाकुरगंज में जीत हासिल कर लिया था। 1980 और 1985 में होने वाले चुनाव में ठाकुरगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद हुसैन आजाद ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 

PunjabKesari
1990 में ठाकुरगंज सीट पर जनता दल के कैंडिडेट मोहम्मद सुलेमान ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में बीजेपी की टिकट पर सिकंदर सिंह ने यहां पर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद जावेद ने ठाकुरगंज में जीत हासिल कर लिया था। 2005 में ठाकुरगंज सीट से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल कर लिया था। 2010 में ठाकुरगंज सीट से एलजेपी कैंडिडेट नौशाद आलम ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2015 के चुनाव में ठाकुरगंज सीट से जेडीयू के टिकट पर नौशाद आलम ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया था लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट सउद आलम ने यहां बाजी पलट दी थी।  

Thakurganj Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में ठाकुरगंज विधानसभा सीट से आरजेडी कैंडिडेट सऊद आलम ने जीत हासिल की थी। सउद आलम 79 हजार नौ सौ नौ वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल ने 56 हजार 22 वोट लाकर जेडीयू की हार में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं 22 हजार 82 वोट लेकर जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद नौशाद आलम तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। 
PunjabKesari

Thakurganj Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा  चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में ठाकुरगंज सीट से जेडीयू कैंडिडेट नौशाद आलम ने जीत हासिल कर लिया था। नौशाद आलम ने चुनाव में 74 हजार दो सौ 39 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल को 66 हजार एक सौ 52 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नौशाद आलम ने गोपाल कुमार अग्रवाल को 8 हजार 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसपी कैंडिडेट फैयाज आलम,  12 हजार एक सौ 36 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Thakurganj Seat Result 2010 ।। एएक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में ठाकुरगंज सीट से लोजपा की टिकट पर नौशाद आलम ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नौशाद आलम ने चुनाव में 36 हजार तीन सौ 72 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट गोपाल कुमार अग्रवाल ने 29 हजार चार सौ नौ वोट हासिल किया था। इस तरह से नौशाद आलम ने गोपाल कुमार अग्रवाल को 6 हजार नौ सौ 63 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट जाहिदुर रहमान ने 15 हजार छह सौ 52 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Thakurganj Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में ठाकुरगंज सीट से एसपी की टिकट पर गोपाल कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। गोपाल कुमार अग्रवाल ने चुनाव में 38 हजार पांच सौ 92 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट  मोहम्मद जावेद को 32 हजार चार सौ 83 वोट मिला था। इस तरह से गोपाल कुमार अग्रवाल ने मोहम्मद जावेद को 6 हजार एक सौ नौ वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट नौशाद आलम ने 26 हजार आठ सौ 83 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

ठाकुरगंज सीट पर जीत हार का फैसला मुस्लिम वोटर करते रहे हैं। वहीं यादव, पासवान, रविदास, कुर्मी, कोड़री, ब्राह्मण, भूमिहार और राजपूत वोटर भी मिलकर यहां के नतीजे तय करते हैं। पिछली बार निर्दलीय उम्मीदवार की वजह से ये सीट जेडीयू के हाथ से फिसल गई थी। अगर इस बार भी एनडीए के आधार वोट बैंक में बंटवारा हुआ तो एक बार फिर ठाकुरगंज में आरजेडी का झंडा लहरा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!