चारा घोटालाः फिर टली लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई, अब 9 अक्टूबर को होगा फैसला

Edited By Nitika, Updated: 11 Sep, 2020 03:07 PM

hearing on lalu bail plea again delay

अरबों रुपए के चारा घोटाले में जेल में बंद राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चाईबासा कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई 9 अक्टूबर के लिए स्थगित हो गई

 

रांचीः अरबों रुपए के चारा घोटाले में जेल में बंद राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चाईबासा कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई 9 अक्टूबर के लिए स्थगित हो गई क्योंकि उन्होंने अभी इस मामले में मिली सजा की आधी अवधि न्यायिक हिरासत में नहीं गुजारी है।

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर बहस के दौरान सीबीआई के अधिवक्ता ने आपत्ति उठाई। उन्होने कहा कि चाईबासा कोषगार से गबन के इस मामले में लालू को 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी लेकिन उन्होंने अभी आधी सजा भी नहीं पूरी की है। उन्होंने कहा कि इस तथ्य के मद्देनजर उनकी जमानत याचिका पर अभी सुनवाई उचित नहीं है।

वहीं सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लालू यादव ने चाईबासा कोषागार से जुड़े 33 करोड़, 67 लाख रुपए के गबन के इस मामले में जमानत के लिए मुख्य आधार यही बनाया है कि उन्होंने विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दी गई 5 साल की कैद की सजा का आधा काल न्यायिक हिरासत में व्यतीत कर लिया है, जो सत्य नहीं है।

सीबीआई ने बताया कि लालू यादव को इस मामले में सजा की आधी अवधि पूरी करने में अभी 23 दिन का समय शेष है। इसके बाद न्यायालय ने मामले की सुनवाई 9 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!