चक्रवाती ‘अर्नब’ का कहर: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2026 12:42 PM

heavy rain alert issued in several districts of jharkhand due to cyclone  arnab

मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर...

रांची: झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को दिनभर बारिश हुई, जबकि गुरुवार सुबह से राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। 

वहीं, बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चतरा समेत कई जिलों में बारिश का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी दी गई है। 

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से भी परहेज करने को कहा गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में सबसे अधिक 49.82 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चांडिल में 45.43 मिमी, घाटशिला में 35.64 मिमी, धालभूमगढ़ में 28.45 मिमी और नामकुम में 19.86 मिमी बारिश हुई। इस दौरान जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में 10.29 मिमी और रांची के शहरी क्षेत्र में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसका प्रभाव 30 अक्टूबर के बाद झारखंड में दिखाई दे सकता है। इसके कारण 2 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात के दौरान विशेष सतकर्ता बरतने की सलाह दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!