2 days ago
4 days ago
5 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Kahalgaon Assembly Seat: कहलगांव विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Nitika, Updated: 28 Sep, 2020 01:16 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) है। भागलपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
भागलपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) है। भागलपुर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए। उस वक्त से ही इस सीट पर एक प्रकार से कांग्रेस (Congress) का बोलबाला रहा है। 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रामजन्म महतो विधायक (MLA) चुने गए थे। इसके बाद से 1967 तक लगातार कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1967 में सीपीआई से कांग्रेस (Congress) को शिकस्त मिली लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने फिर से वापसी की और उसके बाद लगातार 3 चुनावों में उसे जीत मिली, हालांकि इसके बाद कांग्रेस (Congress) के लिए बुरा दौर शुरु हुआ। साल 1985,1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) को यहां पर लगातार 3 बार हार मिली। 2000 में कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर से वापसी की और सदानंद सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली लेकिन 2005 के अक्टूबर में हुए उपचुनाव में उन्हें जेडीयू (JDU) के अजय कुमार मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बाद साल 2010 और 2015 में कांग्रेस के सदानंद सिंह को ही जीत मिली। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के सदानंद सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के नीरज कुमार मंडल को 21 हजार 229 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सदानंद सिंह को कुल 64 हजार 981 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे नीरज कुमार मंडल को कुल 43 हजार 752 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय पवन कुमार यादव को कुल 26 हजार 510 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदानंद सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की कहकशां परवीन को 8 हजार 935 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सदानंद सिंह को कुल 44 हजार 936 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कहकशां परवीन को कुल 36 हजार 1 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद (RJD) के शोभाकान्त मंडल को कुल 26 हजार 226 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस के सदानंद सिंह को 13 हजार 572 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजय कुमार मंडल को कुल 58 हजार 640 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सदानंद सिंह को कुल 45 हजार 68 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के सिकंदर जमाल को कुल 12 हजार 779 वोट मिले थे। इस सीट के पिछले कुछ परिणामों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है लेकिन 2015 के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो उस वक्त कांग्रेस (Congress) को जदयू (JDU) और राजद (RJD) का भी साथ मिला था। इसके बावजूद लोजपा (LJP) दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार जदयू बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और अभी तक लोजपा भी NDA का ही हिस्सा है। अगर लोजपा NDA से अलग नहीं होती है तो निश्चित रूप से इस सीट पर इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, हालांकि जीत किसकी होगी इस बारे में अभी कुछ भी कहना काफी मुश्किल होगा।
ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह? मीनाक्षी नटराजन सीट चोरी में सब शामिल, सुप्रीम कोर्ट भी, नटराजन जैसा...
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
'UP में बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई, तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे' — BJP पर अखिलेश का सबसे...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है?
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस की उम्मीदें जिंदा! मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग करेगा बड़ा ऐलान,कुछ ही देर में...
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
USD $
24/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes