Keoti Assembly Seat: केवटी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2020 02:38 PM

बिहार का केवटी विधानसभा सीट (Keoti Assembly Seat) मधुबनी लोकसभा के तहत आता है। 1977 में केवटी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी के कैंडिडेट दुर्गादास राठौड़ ने जीत हासिल की थी।

मधुबनीः बिहार का केवटी विधानसभा सीट (Keoti Assembly Seat) मधुबनी लोकसभा के तहत आता है। 1977 में केवटी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी के कैंडिडेट दुर्गादास राठौड़ ने जीत हासिल की थी।

1980 के चुनाव में केवटी सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट एस नबी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट कलीम अहमद ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल के कैंडिडेट गुलाम सरवर ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में केवटी से एक बार फिर गुलाम सरवर ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।

वहीं 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी (BJP) के टिकट पर अशोक कुमार यादव ने लगातार दो बार केवटी में जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) के टिकट पर फराज फातमी ने केवटी में विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में केवटी सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट फराज फातमी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। फराज फातमी ने चुनाव में 68 हजार 601 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अशोक कुमार यादव को 60 हजार 771 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से फराज फातमी ने अशोक कुमार यादव को 7 हजार 830 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 3 हजार 513 वोट लेकर नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में केवटी सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अशोक कुमार यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अशोक कुमार यादव ने चुनाव में 45 हजार 791 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट फराज फातमी ने 45 हजार 762 वोट हासिल किया था। इस तरह से अशोक कुमार यादव ने फराज फातमी को 29 वोटों के बेहद कम अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोहम्मद मोहसिन ने 5 हजार 679 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में केवटी सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर अशोक कुमार यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अशोक कुमार यादव ने चुनाव में 41 हजार 817 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट महबूब अहमद खां को 35 हजार 165 वोट मिला था। इस तरह से अशोक कुमार यादव ने महबूब अहमद खां को 6 हजार 652 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट महेश प्रसाद गुप्ता ने 9 हजार 446 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!