राबड़ी देवी पर दिए बयान पर ललन सिंह ने दी सफाई, कहा- मैंने किसी महिला का अपमान नहीं किया, जो भी कहा...

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2024 10:45 AM

lalan singh clarified his statement on rabri devi

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) को लेकर दिए गए अपने बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं, हमारी माता और पत्नी बिहार की मुख्यमंत्री नहीं रही हैं और न...

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) को लेकर दिए गए अपने बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं, हमारी माता और पत्नी बिहार की मुख्यमंत्री नहीं रही हैं और न ही उन्होंने बजट पर कोई प्रतिक्रिया दी है। हमने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें(राबड़ी देवी) बजट क्या समझ आएगा... हमने जो भी कहा वह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कहा है, इसमें महिलाओं का अपमान कहां?

'हमने किसी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया'
ललन सिंह ने कहा कि हमने किसी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। हमने यही कहा कि बजट तकनीकी चीज है उन्हें क्या समझ आएगा, इसमें हमने महिलाओं का कहां अपमान किया? महिला के सशक्तिकरण के लिए बिहार में मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है। वे(राबड़ी देवी) भी 5 साल मुख्यमंत्री रही हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए क्या काम किया है?...इसमें हमने कोई असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।

क्या कहा था राबड़ी देवी ने?
बता दें कि राबड़ी देवी ने कहा था कि जब हम लोगों की सरकार थी तो हम लोगों ने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता हैं ललन सिंह, केंद्र में मंत्री हैं। वह हमारे बारे में क्या बोले हैं सभी ने सुना है। राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल पूछा कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं कि वह दूसरी महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!