RJD सुप्रीमो लालू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 27 नवंबर को होगा फैसला

Edited By Nitika, Updated: 06 Nov, 2020 12:36 PM

lalu prasad bail will be heard today

चारा घोटाले के 4 विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले की सुनवाई आज भी टल गई है।

 

रांचीः चारा घोटाले के 4 विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले की सुनवाई आज भी टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। वहीं इस मामले में जमानत मिलने पर लालू जेल से बाहर आ जाएंगे।

लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की थी लेकिन अब सुनवाई को 27 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। उनका मामला उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि यादव की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत प्रदान किए जाने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद इस मामले में 42 महीने जेल में रह चुके हैं। ऐसे में आधी सजा काटने के आधार पर उन्हें जमानत मिल जाने की संभावना है। सजा की आधी अवधि काट लेने के आधार के अलावा लालू की ओर से उन्हें किडनी, हृदय रोग व शुगर सहित 16 प्रकार की बीमारियां होने का भी दावा किया गया है।

वहीं दुमका कोषगार से गबन के मामले में जमानत मिलती है तो राजद सुप्रीमो जेल से रिहा हो जाएंगे। चारा घोटाले के 4 मामलों में यादव को सजा मिली है, जिनमें से चाईबासा के 2 मामले व देवघर के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!