सहरसा में मां-बेटी की चाकू गोदकर हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं दोनों; सरकारी स्कूल में मिली लाश

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2024 01:49 PM

mother and daughter stabbed to death in saharsa

मृतकों की पहचान नरियार गांव निवासी रिंकू देवी (40) और उसकी बेटी नैना कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिंकू देवी अहले सुबह अपनी बेटी नैना के साथ घर से निकली थी। रोज की तरह वो बगल के सरकारी स्कूल में टहलने और पूजा के...

सहरसा: बिहार में सहरसा जिले से डबर मर्डर की घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक महिला और उसकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक सरकारी स्कूल में मां-बेटी की लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान नरियार गांव निवासी रिंकू देवी (40) और उसकी बेटी नैना कुमारी (12) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिंकू देवी अहले सुबह अपनी बेटी नैना के साथ घर से निकली थी। रोज की तरह वो बगल के सरकारी स्कूल में टहलने और पूजा के लिए फूल लेने गई थी। मां-बेटी का शव उचित नगर मुहल्ला स्थित एक स्कूल से बरामद किया गया है। अपराधियों ने दोनों की चाकू मारकर हत्या की है। 

हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।  छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!