Munger Assembly Seat: मुंगेर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 12 Oct, 2020 05:54 PM

munger assembly seat results 2015 2010 2005 bihar election 2020

बिहार का मुंगेर विधानसभा सीट (Munger Assembly Seat) मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। 1957 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट निरपद मुखर्जी ने मुंगेर के पहले विधानसभा चुनाव में जीत...

मुंगेरः बिहार का मुंगेर विधानसभा सीट (Munger Assembly Seat) मुंगेर लोकसभा का हिस्सा है। 1957 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस कैंडिडेट निरपद मुखर्जी ने मुंगेर के पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत का परचम लहराया था।

वहीं 1962 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर से कांग्रेसी कैंडिडेट राम गोविंद वर्मा ने जीत हासिल की थी। 1967 में मुंगेप में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट हाशिम ने विरोधियों को करारी शिकस्त दी थी। वहीं 1969 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेएस कैंडिडेट रविश चंद्र वर्मा ने मुंगेर की जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की। 1972 में यहां से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर प्रफुल कुमार वर्मा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1977 में मुंगेर से जेएनपी की टिकट पर सईद जाबिर हुसैन ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

वहीं 1980 में मुंगेर सीट से जेएनपी की टिकट पर रामदेव यादव सिंह ने विरोधियों को मात देकर जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में भी एलकेडी की टिकट पर एक बार फिर रामदेव यादव सिंह पर जीत बरकरार रखी थी। 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर सीट पर एक बार फिर रामदेव यादव सिंह ने जनता दल के कैंडिडेट के तौर पर अपना वर्चस्व बरकरार रखा था। वहीं 1995 में मोनाजिर हसन ने मुंगेर सीट से जनता दल की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर से एक बार फिर मोनाजिर हसन ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005 में मुंगेर से जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर मोनाजिर हसन ने फिर से जनता का समर्थन हासिल कर लिया तो 2010 के चुनाव में जेडीयू (JDU) की टिकट पर अनंत कुमार सत्यार्थी ने मुंगेर में जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में मुंगेर से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट विजय कुमार ने मुंगेर में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर सीट पर आरजेडी (RJD) कैंडिडेट विजय कुमार विजय ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार विजय ने चुनाव में 77 हजार 216 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट प्रणव कुमार को 72 हजार 851 वोट मिला था। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट विजय कुमार विजय ने बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट प्रणव कुमार को 4 हजार 365 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुबोध वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। सुबोध वर्मा को 4 हजार 8 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अनंत कुमार सत्यार्थी ने जीत हासिल किया था। अनंत कुमार सत्यार्थी ने 55 हजार 86 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शबनम परवीण को 37 हजार 473 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट अनंत कुमार सत्यार्थी ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शबनम परवीण को 17 हजार 613 वोट से हरा दिया था। वहीं जेएमएम (JMM) कैंडिडेट वीरेंद्र भारती ने 11 हजार 408 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मुंगेर सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट मोनाजिर हसन ने जीत हासिल की थी। मोनाजिर हसन ने चुनाव में 59 हजार 381 वोट हासिल किया था, जबकि कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट धनराज सिंह को 21 हजार 463 वोट मिला था। इस तरह से मोनाजिर हसन ने धनराज सिंह को 37 हजार 918 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट संजय यादव ने 2 हजार 704 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!