"बिहार विधानसभा उपचुनाव में NDA की जीत तय", मंगल पांडे बोले- विपक्ष का झूठा नैरेटिव जनता को नहीं कर पाएगा भ्रमित

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Nov, 2024 12:07 PM

nda s victory is certain in bihar assembly by election mangal pandey

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा की चार सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत तय है। पांडे ने सोमवार को कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी हो रहे विधानसभा...

पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा की चार सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत तय है।  

'विपक्ष का दुष्प्रचार इस बार जनता को भ्रमित नहीं कर पाएगा'
पांडे ने सोमवार को कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी हो रहे विधानसभा चुनाव के बाद राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास-नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में सभी चार सीटों पर राजग की जीत तय है। बिहार और देश की जनता मुख्यमंत्री कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की विकास-नीतियों के साथ है। विपक्ष का दुष्प्रचार और झूठा नैरेटिव इस बार जनता को भ्रमित नहीं कर पाएगा।      

'झारखंड और महाराष्ट्र में भी राजग की सरकार बननी सुनिश्चित'
पांडे ने दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी राजग की सरकार बननी सुनिश्चित है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान ही देश की जनता ने यह दर्शा दिया है कि उसे देश के प्रधानमंत्री मोदी और उनकी केंद्र की सरकार पर भरोसा है। महाराष्ट्र और झारखंड में अनेक मीडिया संस्थानों के सर्वेक्षण में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि वहां की जनता राजग के साथ है।

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड की जनता सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार और आदिवासी अस्तित्व के लिए खतरा बने बंगलादेशी घुसपैठियों को मिल रहे सत्ता संरक्षण से परेशान हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी वहां की जनता को खोखले वायदे करने वाली विपक्षी पाटिर्यों पर नहीं बल्कि विकास को गति देने वाले महायुति गठबंधन की सरकार पर विश्वास है।









 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!