25 सितंबर को इनेलो की महारैली में शामिल होंगे नीतीश और तेजस्वी, ओम प्रकाश चौटाला ने दिया आमंत्रित

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2022 11:21 AM

nitish and tejashwi will be in inld rally on september 25

अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल, समाजवादी पार्टी (सपा) के...

नई दिल्ली/पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्ष के कई नेता 25 सितंबर को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में शामिल होंगे। पार्टी के नेता अभय चौटाला ने मंगलवार को यह घोषणा की। 

शरद पवार, अखिलेश को भी न्योता 
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव तथा मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रैली में शामिल होने का न्योता दिया है। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी के साथ एक बैठक में चौटाला साहब ने उन्हें फतेहाबाद में 25 सितंबर की रैली में आमंत्रित किया है और वह (नीतीश) इसमें शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं।'' 

एक मंच पर जुटेंगे कई नेता 
संपर्क किए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के. सी. त्यागी ने रैली में नीतीश के तेजस्वी के साथ शरीक होने की पुष्टि की। त्यागी ने कहा, ‘‘पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर विपक्ष के कई नेता एक मंच पर जुटेंगे और यह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त अवसर होगा।'' ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ गए हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ देश में एक माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘25 सितंबर की रैली विपक्षी एकता का प्रदर्शन भर नहीं होगी, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ रोष को भी प्रदर्शित करेगी।''

इनेलो अपने संस्थापक देवीलाल की जयंती पर रैली का आयोजन कर रहा है और इसमें कांग्रेस को छोड़ कर विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भाषादेवीलाल की जयंती पर रैली का आयोजन कर रहा है और इसमें कांग्रेस को छोड़ कर विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!