Edited By Nitika, Updated: 13 Jan, 2023 02:11 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही बिहार सरकार ने आज एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा भी की है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही बिहार सरकार ने आज एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे वे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री, श्रम मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे शरद यादव जी ने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। वे 7 बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा सांसद रहे। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिये एक बड़ी क्षति है वे लोहिया जी के विचारों पर चलनेवाले राजनेता थे।

CM ने शरद के परिवार को फोन कर दी सांत्वना
मुख्यमंत्री ने शरद यादव जी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है कि शरद यादव जी के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शरद यादव की धर्मपत्नी, पुत्री एवं पुत्र से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। शरद यादव जी के निधन पर राज्य सरकार ने राज्य सरकार ने एक दिन यानि आज 13 जनवरी के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।