4 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
5 days ago
8 days ago
9 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Nokha Assembly Seat: नोखा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 09 Oct, 2020 12:58 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक नोखा विधानसभा सीट (Nokha Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक नोखा विधानसभा सीट (Nokha Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और कांग्रेस (Congress) के रघुनाथ प्रसाद साह विधायक चुने गए। 1957 में कांग्रेस (Congress) के ही जगदीश प्रसाद विजयी हुए। इसके बाद 1962 और 1967 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और गुठुली सिंह लगातार दो बार विधायक चुने गए। 1969 में जनता पार्टी के जगदीश ओझा ने जीत हासिल की। 1972 में कांग्रेस (ओ) की तरफ से जगदीश ओझा दोबारा विधायक चुने गए। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी सेक्युलर के गोपाल नारायण सिंह ने जीत हासिल की। 1982 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और जंगी सिंह चौधरी विधायक चुने गए। 1985 में कांग्रेस (Congress) की सुमित्रा देवी चुनाव जीतीं। इसके बाद 1990 में जंगी सिंह चौधरी एक बार फिस से विधायक चुने गए लेकिन इस बार जनता दल की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1995 में जनता दल के ही आनंद मोहन सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 2000 और 2005 के फरवरी में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा रहा और रामेश्वर चौरसिया विधायक चुने गए। 2005 के ही अक्टूबर में हुए चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के खाते में चली गई। और सदानंद चौहान विधायक चुने गए। इसके बाद 2010 में रामेश्वर चौरसिया ने एक बार फिर से यह सीट भाजपा (BJP) की झोली में डाल दी। लेकिन 2015 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में चली गई और अनिता देवी विधायक चुनी गईं। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अनिता देवी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को 22 हजार 998 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। अनिता देवी को कुल 72 हजार 780 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 49 हजार 782 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के राजेंद्र सिंह को कुल 4 हजार 101 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कांति सिंह को 11 हजार 723 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 39 हजार 20 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कांति सिंह को कुल 27 हजार 297 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के सैयद कैसर नेहाल को कुल 9 हजार 295 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आनंद मोहन सिंह को 11 हजार 389 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 45 हजार 653 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आनंद मोहन सिंह को कुल 34 हजार 264 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रही लोजपा (LJP) की सरिता सिंह को कुल 9 हजार 946 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर कभी भी किसी एक बार्टी का कब्जा नहीं रहा है। पिछली बार इस सीट पर राजद (RJD), कांग्रेस (Congress) और जेडीयू (JDU) गठबंधन होने की वजह से राजद (RJD) को जीत मिली थी लेकिन इस बार जेडीयू (JDU) फिर से अपने पुराने सहयोगी बीजेपी (BJP) के साथ चुनावी मैदान में है। वहीं जिस तरह से सरकार के कामों को लेकर विरोध हो रहा है। ऐसे में क्या बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) गठबंधन इस सीट को अपने खाते में कर पाती है या नहीं यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP BJP की नई टीम का ऐलान, भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखें...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
चुनावों के बहिष्कार का सवाल नहीं, भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों एक ही टीम में: जयराम रमेश
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
UP में भी बिहार-बंगाल जैसी 'बेईमानी' हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव
honour killing की खौफनाक वारदात: शादी से नाराज परिवार ने बेटी का गला घोंट नदी किनारे ला/श जलाकर...
Ear Ringing: कान में सीटी या भिनभिनाहट की आवाज को न करें नजरअंदाज, इस गंभीर बीमारी का हो सकता है...
USD $
28/06/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में चल रहा तनाव आज कम होता हुआ नज़र आएगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी करने से बचें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य में लाभ दिला सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes