Parihar Assembly Seat: परिहार विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2020 01:24 PM

बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक परिहार विधानसभा सीट (Parihar Assembly Seat) है। सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सीतामढ़ीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक परिहार विधानसभा सीट (Parihar Assembly Seat) है। सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 2010 में हुए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाजी मारी और राम नरेश प्रसाद यादव विधायक चुने गए। 2015 में यह सीट फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ही खाते में आई और गायत्री देवी विधायक बनी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गायत्री देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राम चंद्र पूर्वे को कुल 4 हजार 17 वोटों से हराया और विधायक चुनी गई। गायत्री देवी को कुल 66 हजार 388 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम चंद्र पूर्वे को 62 हजार 371 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएपीएल (JAPL) की सरिता देवी को कुल 8 हजार 5 वोट मिले।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम नरेश प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के डॉ. राम चंद्र पूर्वे को 4 हजार 218 वोटो से हराया और विधायक चुने गए। राम नरेश प्रसाद यादव को कुल 32 हजार 987 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे डॉ. राम चंद्र पूर्वे को कुल 28 हजार 769 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर लरहे कांग्रेस (Congress) के मोहम्मद परवेज आलम को कुल 20 हजार 388 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले दो चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा रहा है लेकिन इस बार कई गठबंधन होने की वजह से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि इस बार किस पार्टी को जीत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!