प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, सुशील कुशवाहा को मिला टिकट

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2024 04:55 PM

pk s jan suraj party announced candidate for ramgarh by election

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुशील कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। किशोर ने कैमूर जिले में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। पूर्व...

पटना: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुशील कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। किशोर ने कैमूर जिले में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

पूर्व बसपा नेता कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव बक्सर से लड़ा था। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। राजद विधायक सुधाकर सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। बिहार की चार सीटों- रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए उपचुनाव होंगे। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन चारों सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वहां के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

जन सुराज पार्टी ने पहले ही थल सेना के पूर्व उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह को तरारी विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!