त्योहारी सीजन पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए जरुरी सूचना, रेलवे ने 20 अक्टूबर तक रद्द की ये ट्रेनें

Edited By Nitika, Updated: 13 Oct, 2022 01:46 PM

railways canceled 7 trains till october 20

बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए जरुरी सूचना है। त्योहारी सीजन पर घर जाने वाले यात्रीगण एक बार इस खबर को अवश्य पढ़ लें। दरअसल, रेलवे ट्रेक पर मरम्मत कार्य के चलते 20 अक्टूबर तक 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

 

पटना/लखनऊः बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए जरुरी सूचना है। त्योहारी सीजन पर घर जाने वाले यात्रीगण एक बार इस खबर को अवश्य पढ़ लें। दरअसल, रेलवे ट्रेक पर मरम्मत कार्य के चलते 20 अक्टूबर तक 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है जबकि कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

12 से 20 अक्टूबर के बीच जिन 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है, वह इस प्रकार हैः-

  • छपरा से 13 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी रहेगी।
  • छपरा से 14 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द की गई।
  • छपरा से 14 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द की गई।
  • सीवान से 14 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05153 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द की गई।
  • वाराणसी सिटी से 13 से 20 अक्टूबर,2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द की गई।
  • औड़िहार से 13 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द की गई।
  • गोरखपुर से 15 से 20 अक्टूबर, 2022 तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 05154 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।


री-शेड्यूल की गई ट्रेनें इस प्रकार हैः-

  1. गाजीपुर सिटी से 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
  2. गोरखपुर से 12, 15 एवं 19 अक्टूबर,2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।


इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलावः-

  • बरौनी से 12 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस छपरा कचहरी-बकुलहा स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 13 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस छपरा कचहरी-बकुलहा स्टेशनों के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 14 से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस छपरा कचहरी-बकुलहा स्टेशनों के मध्य 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 20 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस छपरा कचहरी-बकुलहा स्टेशनों के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 से 18 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • अजमेर से 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • अजमेर से 13 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 12, 15 एवं 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 19 अक्टूबर,2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 14 एवं 16 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • सूरत से 13, 14, 16 एवं 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • आनन्द विहार टर्मिनल से 19 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14018 आनन्दविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


जानिए ट्रेनों में इस बदलाव की क्या है वजह
बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सुरेमनपुर स्टेशन यार्ड पर रिमाडलिंग, प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाली कई गाड़ियों को रद्द कर कुछ को री-शेड्यूल किया गया है, जबकि कई ट्रेनें कुछ समय के लिए नियंत्रित करके चलाई जाएंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!