Jharkhand की खूबसूरती के कायल हुए मशहूर उद्योगपति Anand Mahindra, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

Edited By Khushi, Updated: 05 Apr, 2026 02:29 PM

renowned industrialist anand mahindra captivated by jharkhand s beauty heaps pr

Jharkhand News: देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा इन दिनों झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघातुबुरु हिल स्टेशन की तस्वीरें शेयर कर इसकी जमकर तारीफ की है।

Jharkhand News: देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा इन दिनों झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघातुबुरु हिल स्टेशन की तस्वीरें शेयर कर इसकी जमकर तारीफ की है।

"बादलों की पहाड़ी जरूर देखें"
प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा झारखंड की खूबसूरती के कायल हो गए हैं। उन्हें मेघातुबुरु हिल स्टेशन बहुत पसंद आया, जिसे “बादलों की पहाड़ी” भी कहा जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस जगह की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि लोग छुट्टियों के लिए अक्सर गोवा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे मशहूर स्थानों के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन झारखंड भी बेहद खूबसूरत है।

"झारखंड में पर्यटन सुविधाएं अभी सीमित हैं"
महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने ये तस्वीरें @IndiaAesthetica के पोस्ट में देखीं। करीब 4300 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन सारंडा वन के बीच बसा है, जो 700 पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां का सूर्यास्त, झरने और हरियाली लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह जगह अभी भी काफी हद तक भीड़-भाड़ से दूर और अनछुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में पर्यटन सुविधाएं अभी सीमित हैं। यहां बहुत कम रिसॉर्ट हैं और ज्यादातर गेस्टहाउस ही उपलब्ध हैं।

झारखंड के बारे में और जानकारी लेते हुए महिंद्रा को पता चला कि यहां नेतरहाट का खूबसूरत सूर्योदय, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, देवघर का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और रांची के आसपास के झरने जैसे कई आकर्षक स्थान हैं। इसके बावजूद झारखंड को अभी तक पर्यटन के लिहाज से उतनी पहचान नहीं मिली है। महिंद्रा का मानना है कि समझदार यात्रियों के लिए यहां घूमने के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं, बस इन्हें सही तरीके से प्रचारित करने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!