Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Apr, 2025 10:29 AM

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरीय नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) ने मिलकर राज्य को किया बर्बाद किया है। मंगल पांडेय (Mangal...
Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरीय नेता मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (Congress) ने मिलकर राज्य को किया बर्बाद किया है।
Rahul Gandhi शायद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं- Mangal Pandey
मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बेगूसराय पदयात्रा पर सवाल खड़े किए और कहा कि बिहार में कांग्रेस किनके साथ खड़ी है, यह याद रखना चाहिए। वह राजद (RJD) के साथ गठबंधन में है। वही राजद जिनके शासनकाल में सबसे ज्यादा बिहार में पलायन हुए और युवा बेरोजगार हुए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शायद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें याद कर लेना चाहिए कि जिस राजद की सरकार में हत्या, लूट, डकैती, महिला अत्याचार समेत घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। उसी के साथ गांधी की पार्टी का गठजोड़ है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा के दौरान सफेद टी-शर्ट में आंदोलन का नेतृत्व करते नजर आए लेकिन उनके सफेद टी-शर्ट पर बिहार की बर्बादी के निशान हैं।
बिहार की बर्बादी में कांग्रेस-राजद बराबर की भागीदार- Mangal Pandey
मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि जब बिहार में कांग्रेस (Congress) हुकूमत में थी तो उसने सिर्फ दंगे भड़काए और भ्रष्टाचार किए। कांग्रेस ने ही भागलपुर के दंगे करवाए थे। देशभर में कांग्रेस जहां शासन में होती है वहां केवल धार्मिक उन्माद होता है। यह उनका पुराना इतिहास रहा है। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जो 15 साल का जंगलराज था, उसमें कांग्रेस शामिल रही है। इस वजह से कांग्रेस बिहार की बर्बादी की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को याद होना चाहिए कि उसके ही शासन में लालू यादव (Lalu Yadav) रेल मंत्री थे और नौकरी के बदले जमीन का घोटाला सामने आया, जिसके चक्कर में आज पूरा लालू परिवार फंसा है। लालू के इन घोटालों के दाग भी कांग्रेस के ऊपर हैं। बिहार की बर्बादी में कांग्रेस-राजद बराबर की भागीदार है। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से कैसे भाग सकती है।
बिहार में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा ही होगा- Mangal Pandey
भाजपा (BJP) नेता ने कहा कि राहुल गांधी जिन राज्यों में प्रचार करते हैं वहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता है। बिहार में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा ही होगा। वे जीरो पर आउट होंगे। बिहार में इन दिनों सुशासन की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में चल रही है, जहां समावेशी विकास से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।