"केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को बार-बार किया अपमानित", दिल्ली के पूर्व CM के 'यूपी-बिहारवाले' बयान पर भड़के सम्राट चौधरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jan, 2025 12:00 PM

samrat chaudhary got angry on arvind kejriwal s  up biharwale  statement

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के लोगों को बार-बार अपमानित करते रहे हैं।  चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के लोगों को बार-बार अपमानित करते रहे हैं।  

'दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या पटना की आबादी के जितनी'
चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह वही केजरीवाल हैं, जो कहा करते थे कि बिहार के लोग 500 का टिकट कटवा कर दिल्ली इलाज के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या पटना की आबादी के जितनी है। आज बिहार में एक करोड़ 21 लाख लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान योजना के तहत कार्ड दिया गया है और उनका मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव को भ्रष्टाचारी और अपराधी कहा था और आज उन्हीं का परिवार केजरीवाल की गोद में खेल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस है जिसने लालू यादव को परमानेंट जेल के अंदर रखने की व्यवस्था कर दी।  

'केजरीवाल ने 13 साल तक लोगों को गुमराह करने का किया काम'
उप मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल 13 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम किया। वे भ्रष्टाचार चला रहे हैं और शीशमहल स्थापित किया। इसके अलावा बिहार और यूपी के लोगों को बदनाम किया।उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग टैलेंटेड होते हैं और किसी पर बोझ नहीं होते। ये जिनके साथ खड़े होते हैं, वह उनका सौभाग्य होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल के लोग केजरीवाल से अपमान का बदला लेंगे और सत्ता से हटाएंगे।  

चौधरी ने राजद अध्यक्ष से सवाल पूछा कि दिल्ली चुनाव में वे किसके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी रोहिंग्याओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश के विरोधियों का नाम किसी हाल में चुनाव आयोग को मतदाता सूची में नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने वालों से न केवल बिहार और उत्तरप्रदेश के मतदाता इस अपमान का बदला लेंगे, बल्कि उनके साथ रहने वाले नेताओं से भी चुनाव में बदला लिया जायेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!