2 days ago
4 days ago
5 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Sasaram Assembly Seat: सासाराम विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Ramanjot, Updated: 08 Oct, 2020 04:36 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सासाराम विधानसभा सीट (Sasaram Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सासाराम विधानसभा सीट (Sasaram Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि 1957 में हुए चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। बिपिन बिहारी सिन्हा और रामाधार दुषाध दोनों प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से मैदान में थे। 1962 में कांग्रेस (Congress) के दुखन राम और 1967 में बी.बी सिंह चुनाव जीते। 1969 में एक बार फिर से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बिपिन बिहारी सिन्हा विधायक चुने गए। 1972 में हिन्दुस्तानी सोशित दल के राम सेवक सिंह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के बिपिन बिहारी सिंह चुनाव जीते। 1980 में जनता पार्टी तो 1985 में लोक दल के राम सेवक सिंह विधायक चुने गए। 1990 और 1995 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार चुनाव जीते। 2005 के फरवरी, अक्टूबर और 2010 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कब्जा जमाया और जवाहर प्रसाद विधायक चुने गए। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद को 19 हजार 612 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 82 हजार 766 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे जवाहर प्रसाद को कुल 63 हजार 154 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कृष्ण कुमार सिंह को कुल 9 हजार 247 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार को 5 हजार 411 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार को कुल 50 हजार 856 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 45 हजार 445 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के सरवर अली खान को कुल 9 हजार 990 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जवाहर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अशोक कुमार को 9 हजार 825 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जवाहर प्रसाद को कुल 53 हजार 904 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 44 हजार 79 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अब्दुल सतार को कुल 12 हजार 391 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार बीजेपी (BJP) और एक बार राजद (RJD) का कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ी थी और राजद (RJD) का गठबंधन जदयू (JDU) से था। लेकिन इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है। अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जनता का साथ मिलता है।
ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह? मीनाक्षी नटराजन सीट चोरी में सब शामिल, सुप्रीम कोर्ट भी, नटराजन जैसा...
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
'UP में बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई, तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे' — BJP पर अखिलेश का सबसे...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है?
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस की उम्मीदें जिंदा! मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग करेगा बड़ा ऐलान,कुछ ही देर में...
जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख...
USD $
24/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes