सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप 2025: खेल मंत्री ने भारतीय टीम की जर्सी का किया अनावरण, बिहार का नाम रहेगा शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Mar, 2025 08:09 PM

sepaktakraw world cup 2025

बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियां चरम पर हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में भारतीय सेपकटकरॉ टीम की जर्सी का अनावरण किया गया।

पटना: बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियां चरम पर हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में भारतीय सेपकटकरॉ टीम की जर्सी का अनावरण किया गया। बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और सेपकटकरॉ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। खास बात यह रही कि इस जर्सी पर अगले एक वर्ष तक बिहार का नाम अंकित रहेगा, जिससे राज्य की खेल विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

PunjabKesari

बिहार खेल विकास में नया इतिहास रच रहा है

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इस मौके पर कहा कि सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप की मेजबानी बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "आज बिहार खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गाँव-गाँव तक खेलों की अलख जगी है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी और सेपकटकरॉ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

बिहार की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय सेपकटकरॉ टीम की जर्सी पर बिहार का नाम अंकित होने से राज्य की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह निर्णय न केवल बिहार की खेल शक्ति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन और खेल उद्योग को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप में 20 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

20 से 25 मार्च 2025 तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित होने वाले सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप में 20 देशों की टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। भारत के अलावा जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली और चीनी ताइपे की टीमें इस रोमांचक प्रतियोगिता में खेलेंगी।

PunjabKesari

150 मैचों में दिखेगा सेपकटकरॉ का रोमांच

टूर्नामेंट में कुल 150 मैच खेले जाएंगे, जिनमें रेगु, डब्लस और क्वाड स्पर्धाएं शामिल होंगी। पुरुषों और महिलाओं की कुल छह स्पर्धाओं के अलावा मिक्सड इवेंट भी खेला जाएगा। मेजबान होने के नाते भारत की पुरुष और महिला टीमें सभी स्पर्धाओं में भाग लेंगी।

बिहार में खेलों की नई उड़ान

सेपकटकरॉ वर्ल्ड कप 2025 केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि बिहार के खेल भविष्य का एक नया अध्याय साबित होगा। यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देगा, बल्कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!