Sharda Sinha: बक्सर के एक हाई स्कूल में पढ़ाते थे शारदा सिन्हा के पिताजी, बिहार कोकिला ने कहा था- ‘यह मेरे लिए तीर्थ से भी बड़ा स्थान’

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Nov, 2024 02:32 PM

sharda sinha s father used to teach in a high school in buxar

‘बिहार कोकिला' के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा बक्सर को तीर्थ से भी अधिक पवित्र मानती थीं। उन्होंने 13 अप्रैल...

पटना: ‘बिहार कोकिला' के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा बक्सर को तीर्थ से भी अधिक पवित्र मानती थीं। उन्होंने 13 अप्रैल 2022 को बक्सर में आयोजित अखिल भारतीय संत समागम में अपनी यादों को साझा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता बक्सर के रामरेखा घाट के पास स्थित हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। उन्होंने भगवान श्री राम से जुड़े बक्सर के इतिहास का जिक्र करते हुए कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ेंः-  पटना में कल होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

लोक गायन की दुनिया में खास स्थान हासिल करने वालीं शारदा सिन्हा बक्सर को तीर्थ से भी अधिक पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान मानती थीं। 13 अप्रैल 2022 की रात आयोजित अखिल भारतीय संत समागम के मंच से उन्होंने बक्सर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया था। शारदा सिन्हा ने बताया था कि उनके पिता बक्सर के रामरेखा घाट के पास स्थित हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। उनकी मां भी तब बक्सर में ही रहा करती थीं। उनकी मां बक्सर में रहते हुए प्रतिदिन गंगा में स्नान करती थीं। उन्होंने भगवान श्री राम से जुड़े बक्सर के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा था कि अन्य लोगों के लिए यह जगह एक तीर्थ है लेकिन मेरे लिए यह तीर्थ से भी बड़ा है।

PunjabKesari

शारदा सिन्हा को मिले पुरस्कार और अलंकरण
1991 में मिला पद्मश्री का सम्मान
2000 में संगीत नाटक आदमी पुरस्कार
2006 में राष्ट्रीय अहिल्या देवी अवार्ड
2015 में बिहार सरकार से पुरस्कार
2018 में पद्म भूषण

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!