1 day ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Sheohar Assembly Seat: शिवहर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Oct, 2020 12:44 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक शिवहर विधानसभा सीट है। शिवहर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
शिवहरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक शिवहर विधानसभा सीट (Sheohar Assembly Seat) है। शिवहर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुए थे जिसमें निर्दलीय के राम स्वरुपराम और ठाकुर गिरजा नंदन दो विधायक चुने गए। 1962 में कांग्रेस (Congress) के चितरंजन सिंह को जीत हासिल हुई। 1967 में फिर से इस सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया और टी.जी.टी सिंह विधायक बने। 1969 में भारतीय क्रांति दल के ठाकुर गिरजा नंदन सिंह को जीत हासिल हुई। 1972-1977 और 1980 में लगातार इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा। तीनों बार कांग्रेस (Congress) के रघुनाथ झा विधायक चुने गए। इसके बाद 1985 में जनता पार्टी (Janta Party) के रघुनाथ झा को एक बार फिर जीत मिली। 1990-1995 में जनता दल पार्टी (JDU) से रघुनाथ झा फिर से विधायक बने। 1998 में असम गण परिषद के ठाकुर रत्नाकर को जीत हासिल हुई। इसके बाद 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सत्या नारायण प्रसाद इस सीट से विधायक चुने गए। 2005 फरवरी, 2005 अक्टूबर में फिर से इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का ही कब्जा रहा और दोनों बार अजित कुमार झा ने इस सीट पर जीत हासिल की। 2010 और 2015 में यह जनता दल यूनिटेड (JDU) के खाते में आई और दोनों बार शरफुद्दीन विधायक चुने गए। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) के सैफुद्दीन ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के लवली आनंद को मात्र 461 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। सैफुद्दीन को कुल 44 हजार 576 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे लभली आनंद को कुल 44 हजार 115 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय के ठाकुर रत्नाकर को कुल 22 हजार 309 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेडीयू (JDU) के सैफुद्दीन ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रतिमा देवी को 1 हजार 621 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। सैफुद्दीन को कुल 40 हजार 437 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही प्रतिमा देवी को कुल 38 हजार 816 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद (RJD) के अजित कुमार झा को कुल 24 हजार 838 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अजीत कुमार झा ने जनता दल यूनिटेड (JDU) के ठाकुर रत्नाकर को 31 हजार 126 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अजीत कुमार झा को कुल 31 हजार 331 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे ठाकुर रत्नाकर को कुल 17 हजार 964 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के शरफुदीन को कुल 17 हजार 964 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जदयू (JDU) और एक बार राजद (RJD) का कब्जा रहा है। पिछले चुनाव में जेडीयू (JDU), राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) एक साथ चुनावी मैदान में थी लेकिन इस बार समीकरण बदल गया है। इस बार जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) एक साथ चुनावी मैदान में हैं लेकिन इस बार कई गठबंधन होने की वजह से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि इस बार किसा पार्टी को जीत मिलेगी।
मोहन यादव का मास्टरस्ट्रोक! तीसरी राज्यसभा सीट पर BJP की जीत! CM के प्लान ने कांग्रेस को किया चारों...
ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह? मीनाक्षी नटराजन सीट चोरी में सब शामिल, सुप्रीम कोर्ट भी, नटराजन जैसा...
कर्नाटक काउंसिल चुनाव में DK शिवकुमार बने 'सिकंदर', BJP-JDS में क्रॉस-वोटिंग के बीच कांग्रेस ने...
शिवपाल यादव का बड़ा दावा: केशव मौर्य और राजभर को घेरा, बोले— '2027 में खुद विधानसभा नहीं पहुंच...
बिहार में हैवानियत: 2 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
'UP में बिहार-बंगाल जैसी बेईमानी हुई, तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे' — BJP पर अखिलेश का सबसे...
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के इन 5 दिग्गज चेहरों से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर बताई बड़ी...
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है?
Railway New Rule: Waiting Ticket वालों की हुई मौज, चलती ट्रेन में भी बुक होगी Confirm Seat
AIADMK को एक और झटका, 4 विधायकों के बाद अब इस पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
USD $
24/06/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes