Jhanjharpur Assembly Seat: क्या झंझारपुर विधानसभा सीट पर फिर चलेगा उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का जादू? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jul, 2025 06:46 PM

Jhanjharpur Assembly Seat: बिहार का झंझारपुर विधानसभा सीट झंझारपुर लोकसभा के तहत आता है....1951 में ही झंझारपुर सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कपिलेश्वर शास्त्री ने चुनाव में जीत हासिल की...

Jhanjharpur Assembly Seat: बिहार का झंझारपुर विधानसभा सीट झंझारपुर लोकसभा के तहत आता है....1951 में ही झंझारपुर सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट कपिलेश्वर शास्त्री ने चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में झंझारपुर सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर देवचंद्र झा ने चुनाव में जनता का समर्थन जीत लिया था। 1962 के चुनाव में भी झंझारपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट हरिशचंद्र झा ने जीत हासिल किया था। वहीं 1967 के चुनाव में झंझारपुर से कांग्रेसी कैंडिडेट एच मिश्रा ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1969 में झंझारपुर से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर रामफल चौधरी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 और 1977 में कांग्रेस की टिकट पर जगन्नाथ मिश्रा ने झंझारपुर से जीत हासिल की थी। 1980,1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में जगन्नाथ मिश्रा ने कांग्रेस कैंडिडेट के तौर पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था।

PunjabKesari

जगन्नाथ मिश्रा एक वक्त बिहार की राजनीति के केंद्र में थे और वे मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। 1995 में जनता दल की टिकट पर रामवतार चौधरी ने झंझारपुर में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 2000 के चुनाव में आरजेडी की टिकट पर जगदीश नारायण चौधरी ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2005 और 2010 में जेडीयू की टिकट पर नीतीश मिश्रा ने जीत हासिल किया था। नीतीश मिश्रा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। वहीं 2015 के झंझारपुर विधानसभा चुनाव में आरजेडी की टिकट पर गुलाब यादव ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में नीतीश मिश्रा फिर से झंझारपुर में जीत हासिल करने में सफल रहे। फिलहार नीतीश मिश्रा बिहार के उद्योग और पर्यटन मंत्री हैं, इसलिए बीजेपी की टिकट पर झंझारपुर सीट से उनका चुनाव लड़ना तय है।

Jhanjharpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर


वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में झंझारपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नीतीश मिश्रा ने जीत का परचम लहराया था। नीतीश मिश्रा 94 हजार आठ सौ 54 लाकर पहले स्थान पर रहे थे। सीपीआई कैंडिडेट राम नारायण यादव 53 हजार 66 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। नीतीश मिश्रा ने राम नारायण यादव को 41 हजार सात सौ 88 वोट के बड़े मार्जिन से हराया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट गंगा प्रसाद गंगोत्री 8 हजार छह सौ 58 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Jhanjharpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में झंझारपुर सीट से आरजेडी की टिकट पर गुलाब यादव ने जीत हासिल की थी। गुलाब यादव ने चुनाव में 64 हजार तीन सौ 20 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट नीतीश मिश्रा को 63 हजार सात सौ 86 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से गुलाब यादव ने नीतीश मिश्रा को महज 534 वोट के बहुत कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुनील कुमार झा, 7 हजार 22 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Jhanjharpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में झंझारपुर सीट से जेडीयू की टिकट पर नीतीश मिश्रा ने जीत हासिल की थी।  नीतीश मिश्रा ने चुनाव में 57 हजार छह सौ 52 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट जगत नारायण सिंह ने 36 हजार नौ सौ 71 वोट हासिल किया था। इस तरह से नीतीश मिश्रा ने जगत नारायण सिंह को 20 हजार छह सौ 81 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट हरखू झा, 5 हजार आठ सौ 69 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

झंझारपुर सीट पर ब्राह्मण,यादव और अति पिछड़ों की बहुलता है। एकजुट एनडीए की वजह से इस सीट पर नीतीश मिश्रा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!