Sherghati Assembly Seat: शेरघाटी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2020 12:17 PM

बिहार का शेरघाटी विधानसभा सीट (Sherghati Assembly Seat) गया लोकसभा के तहत आता है। शेरघाटी विधानसभा में 1957 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर मोहम्मद शाहजहां ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में शेरघाटी से एक बार फिर कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट...

गयाः बिहार का शेरघाटी विधानसभा सीट (Sherghati Assembly Seat) गया लोकसभा के तहत आता है। शेरघाटी विधानसभा में 1957 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर मोहम्मद शाहजहां ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में शेरघाटी से एक बार फिर कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट मोहम्म्द शाहजहां ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

1967 में शेरघाटी से मुश्ताक अली खान ने जेकेडी के कैंडिडेट के तौर पर कांग्रेस (Congress) के इस किले को तोड़ दिया। हालांकि 1969 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेरघाटी में निर्दलीय कैंडिडेट जयराम गिरी ने वर्चस्व स्थापित कर लिया। वहीं 1972 में भी इस सीट पर जयराम गिरी ने ही जीत हासिल की। लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर जनता का भरोसा हासिल किया था। 1972 के बाद इस सीट का वजूद हासिल करने में 38 साल लग गए थे।

1977 में शेरघाटी को बोधगया विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया। तब से 2010 चुनाव तक यही स्थिति बनी रही। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेरघाटी से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एक बार फिर विनोद प्रसाद यादव ने शेरघाटी में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेरघाटी सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। विनोद प्रसाद यादव ने 44 हजार 579 वोट हासिल किया था। वहीं हम पार्टी के कैंडिडेट मुकेश कुमार यादव को 39 हजार 745 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने हम (HAM) के कैंडिडेट मुकेश कुमार यादव को 4 हजार 834 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मंजू अग्रवाल 29 हजार 671 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शेरघाटी सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने जीत हासिल की थी। विनोद प्रसाद यादव ने चुनाव में 25 हजार 447 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुषमा देवी ने 18 हजार 944 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विनोद प्रसाद यादव ने निर्दलीय कैंडिडेट सुषमा देवी को 6 हजार 503 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी  (RJD) कैंडिडेट शकील अहमद खान 18 हजार 263 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। बदले समीकरण के हिसाब से यहां एनडीए (NDA) बेहद मजबूत है। ऐसे में आरजेडी (RJD) को ये सीट झटकने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!