डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर बिहार में राजकीय समारोह का आयोजन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2024 12:46 PM

state function organized in bihar on birth anniversary of rajendra prasad

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह...

Bihar News: भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

PunjabKesari

माल्यार्पण के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। 

PunjabKesari

राजेन्द्र चौक से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!