RCP सिंह के BJP ज्वाइन करने पर बोले नीतीश- छोड़िए किसकी बात करते हैं, ऐसे लोगों को ललन सिंह जवाब देंगे

Edited By Nitika, Updated: 18 Aug, 2022 06:32 PM

statement of nitish on rcp singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के ऐलान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छोड़िए किसकी बात करते हैं। ऐसे लोगों को ललन सिंह अच्छे से जवाब देंगे। वहीं सीएम ने कहा कि पार्टी का क्या हाल कर रखा...

 

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के ऐलान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छोड़िए किसकी बात करते हैं। ऐसे लोगों को ललन सिंह अच्छे से जवाब देंगे। वहीं सीएम ने कहा कि पार्टी का क्या हाल कर रखा था।

जद (यू) अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने आरसीपी सिंह पर हमला करते हुए कहा कि वह भाजपा के एजेंट का काम करते थे। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के स्टाफ थे। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने 6 अगस्त को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं दो दिन पहले वह नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चा होने लगी। इसी बीच गुरुवार को आरसीपी सिंह ने भाजपा जॉइन करने की घोषणा कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!