Lok Sabha Elections 2024: सीट बंटवारे पर बिहार NDA में बनी बात, BJP 17 और JDU 16 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Edited By Nitika, Updated: 18 Mar, 2024 05:27 PM

there was talk in bihar nda on seat sharing

बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीट बंटवारे पर एनडीए में समझौता हो गया है। एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों का ऐलान हो गया है। बैठक में जदयू से सांसद संजय झा भी मौजूद रहेंगे।

पटनाः बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीट बंटवारे पर एनडीए में समझौता हो गया है। एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। संवाददाता सम्मेलन में जद (यू) के महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद थे।

भाजपा के खाते में 17 सीटें आई हैं जबकि जदयू को 16 सीटें मिली हैं। मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह घोषणा की।

जानिए किसके खाते में गई कौन सी सीटः-
JDU वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज,कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से चुनाव लड़ेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (आर)- वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर खगड़िया और जमुई
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा- गया
राष्ट्रीय लोक मोर्चा- काराकाट 
BJP- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजीयारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम

Live Updates: 

  • चिराग की पार्टी को 5 सीट- राजू तिवारी
  • 2019 का मार्जन 2 लाख से ऊपर था- संजय झा
  • गृह मंत्री की बिहार में दिलचस्पी रहती है- संजय झा
  • 40 की 40 सीटें जीतेगा एनडीए गठबंधन- सम्राट चौधरी


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बिहार समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा। गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा। 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!