Lok Sabha Election 2024: इस बार NDA बनाम INDIA की लड़ाई...क्या नीतीश-तेजस्वी का पलड़ा होगा भारी या BJP मार लेगी बाजी

Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2023 04:27 PM

this time it will be nda vs india in lok sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने नए सिरे से अपने गठबंधन बनाए हैं। भाजपा ने अपने एनडीए का विस्तार किया है तो वहीं दूसरी तरफ जदयू ने भी राजद के साथ मिलकर विपक्षी दलों का दामन थाम लिया है।

 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपने NDA का विस्तार किया है तो वहीं नीतीश कुमार के अथक प्रयास के बाद एक नए गठबंधन का स्वरूप सबके सामने आया है। 26 दलों के इस नए गठबंधन का नाम ‘INDIA’ है। इस गठबंधन में बिहार की मुख्य पार्टी जदयू और राजद भी शामिल है। 

Lok Sabha Election 2024 Bihar News Nitish Kumar As PM Candidate In Survey  Report Says Know Details | Lok Sabha Election 2024: पीएम के तौर पर नीतीश  कुमार कितने लोगों की हैं

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में एक तरह से सफाया कर दिया था और 40 में से 39 सीटें जीती थीं। एक सीट कांग्रेस के हिस्से में गई थी जबकि राजद पिछले लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमट गई थी। हालांकि इस बार समीकरण कुछ अलग है। पिछली बार जदयू एनडीए के साथ थी जबकि इस बार जदयू ‘INDIA’ के साथ है। 

2019 जीते आगे  कुल  2014 +/-
BJP 39 0 39 31 8
CONG 1 0 1 7 -6
OTH 0 0 0 2 -2


NDA में 5 जबकि महागठबंधन में 6 दल शामिल
वहीं बिहार में एनडीए ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। अभी तक एनडीए में भाजपा को लेकर बिहार के 5 दल (BJP, RLJD, HAM, LJP- Chirag, Pashupati Paras) शामिल हो चुके हैं। दो के शामिल होने का इंतजार है। वीआईपी के मुकेश साहनी और शोषित दल के नागमणि भाजपा के संपर्क में हैं। अगर वे दोनों भी साथ आ गए तो बिहार एनडीए में 7 दल हो जाएंगे, जबकि महागठबंधन में 6 दल (JDU, RJD, CONG, CPI, CPI-ML) ही रहेंगे। एनडीए ने साथी दलों के लिए सीटों की संख्या भी तय कर दी है, जबकि महागठबंधन ने अभी तक इस पर काम ही शुरू नहीं किया है।

                  एनडीए          महागठबंधन
BJP JDU
RLJD RJD
HAM CONG
LJP (Ramvilas) CPI
RLJP (Pashupati Paras) CPI-ML



हम साथ-साथ हैं! अकाली दल, TDP और JDS... NDA का बढ़ने वाला है कुनबा? 'मिशन  2024' के लिए BJP का यह है प्लान - BJP NDA Revival for 2024 Lok Sabha  Elections

इस बार NDA के सामने होंगे नीतीश-तेजस्वी
बता दें कि इस बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एनडीए के सामने होंगे और जातिगत समीकरण के आधार पर अपना पलड़ा बुलंद होने का दावा कर रहे हैं। दोनों नेताओं और उनके दलों की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि बिहार में पिछले लोकसभा चुनाव में जो रिजल्ट आया था, उसके उलट रिजल्ट इस बार आएगा। यानी महागठबंधन को 39 और एनडीए को 1... उधर, भाजपा ने भी अमित शाह ने 40 में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!