Kahalgaon Assembly Seat: कहलगांव सीट पर क्या फिर चलेगा पवन कुमार यादव का जादू? II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2025 04:12 PM

will pawan kumar yadav s magic work again in kahalgaon seat

Kahalgaon Assembly Seat: वहीं 2020 के चुनाव में कहलगांव में बीजेपी कैंडिडेट पवन कुमार यादव ने कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पवन कुमार यादव को एक लाख 15 हजार पांच सौ 38 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट शुभानंद मुकेश को 72 हजार छह सौ 45 वोट...

Kahalgaon Assembly Seat: कहलगांव विधानसभा सीट भागलपुर जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट (Kahalgaon Assembly Seat) पर पहली बार 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। 1951 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामजन्म महतो विधायक चुने गए थे। इसके बाद से 1967 तक लगातार कांग्रेस का ही कब्जा रहा। 1967 में सीपीआई से कांग्रेस को शिकस्त मिली लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस ने फिर से वापसी कर ली और उसके बाद लगातार तीन चुनावों में उसे जीत मिली थी। 
 

हालांकि इसके बाद कांग्रेस के लिए बुरा दौर शुरु हुआ। साल 1985,1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस को यहां पर लगातार तीन बार हार मिली थी। 2000 में कांग्रेस ने एक बार फिर से वापसी की थी और सदानंद सिंह यहां से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी लेकिन 2005 के अक्टूबर में हुए उपचुनाव में उन्हें जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2010 और 2015 में कांग्रेस के सदानंद सिंह को ही जीत मिली थी लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार यादव ने यहां बाजी पलट दी थी। 

Kahalgaon Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में कहलगांव में बीजेपी कैंडिडेट पवन कुमार यादव ने कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पवन कुमार यादव को एक लाख 15 हजार पांच सौ 38 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट शुभानंद मुकेश को 72 हजार छह सौ 45 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से पवन कुमार यादव ने शुभानंद मुकेश को 42 हजार आठ सौ 93 वोट के बहुत बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट बिजय कुमार यादव, 3 हजार एक सौ सात वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 

Kahalgaon Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कहलगांव सीट (Kahalgaon Assembly Seat) पर कांग्रेसी कैंडिडेट सदानंद सिंह ने जीत हासिल की थी। सदानंद सिंह ने लोजपा कैंडिडेट नीरज कुमार मंडल को 21 हजार दो सौ 29 वोटों से हराया था। सदानंद सिंह को कुल 64 हजार नौ सौ 81 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे नीरज कुमार मंडल को कुल 43 हजार सात सौ 52 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट पवन कुमार यादव को कुल 26 हजार पांच सौ दस  वोट मिले थे। 
 

Kahalgaon Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में कहलगांव सीट (Kahalgaon Assembly Seat) पर कांग्रेसी कैंडिडेट सदानंद सिंह ने जीत हासिल की थी। सदानंद सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट कहकशां परवीन को 8 हजार नौ सौ 35 वोटों से हराया था। सदानंद सिंह को कुल 44 हजार नौ सौ 36 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कहकशां परवीन को कुल 36 हजार एक वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट शोभाकांत मंडल को कुल 26 हजार दो सौ 26 वोट मिले थे।
 

Kahalgaon Assembly Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कहलगांव सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार मंडल ने कांग्रेसी कैंडिडेट सदानंद सिंह को 13 हजार पांच सौ 72 वोटों से हराया था। अजय कुमार मंडल को कुल 58 हजार छह सौ 40 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सदानंद सिंह को कुल 45 हजार 68 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट सिकंदर जमाल को कुल 12 हजार सात सौ 79 वोट मिले थे। 
 

कहलगांव सीट (Kahalgaon Assembly Seat) पर यादव, ब्राह्मण, कोइरी, रविदास, पासवान और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। पिछली बार कहलगांव सीट पर बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार यादव ने बहुत बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी। अगर इस मार्जिन को पवन कुमार यादव ने कायम रखा तो वे फिर से यहां से जीत हासिल कर सकते हैं।

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!