कोरोना की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ट्वीट कर साझा की जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2021 04:29 PM

union minister arjun munda is in the grip of corona

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

 

रांचीः केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। बंगाल से कल ही दिल्ली लौटे थे। कुछ असहज महसूस होने के कारण कोविड जांच करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वह अपनी जांच करवाएं और सजग रहें।

बता दें कि झारखंड में मंगलवार को 1264 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही नए साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 298 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में कोरोना से 4 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 2, गिरिडीह से एक और गुमला से एक मरीज शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!