भागलपुर में अनोखी शादी... 36 इंच के दूल्हे की 34 इंच की दुल्हन, बिन बुलाए शादी देखने पहुंचे हजारों लोग

Edited By Nitika, Updated: 04 May, 2022 02:16 PM

बिहार के भागलपुर जिले में लोग उस अनोखी शादी की चर्चा कर रहे हैं, जिसमें दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की है। मुन्ना और ममता की शादी देखने के लिए बिना बुलाए ही हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। वहीं दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग...

 

 

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में लोग उस अनोखी शादी की चर्चा कर रहे हैं, जिसमें दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की है। मुन्ना और ममता की शादी देखने के लिए बिना बुलाए ही हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। वहीं दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मामला नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अभिया बाजार का है, जहां पर किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की 24 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के 26 वर्षीय पुत्र मुन्ना भारती के साथ शादी के बंधन में बंध गई। छोटे कद के नवदंपत्ति को देखने के लिए आसपास से हजारों लोग पहुंचे। सभी लोग बस मुन्‍ना और ममता की एक झलक देखना चाहते थे। शादी समारोह में इतनी भीड़ जुट गई कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था।
PunjabKesari
वहीं नवगछिया में हुई इस शादी में बिना निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इतना ही नहीं डीजे पर भी 'रब ने बना दी जोड़ी' गाना बज रहे था। बता दें कि इस अनोखी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!