बिहार में 'जल संचय-जन भागीदारी' अभियान का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने कहा- बाढ़ की समस्या का होगा समाधान

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Dec, 2024 10:10 AM

water conservation public participation  campaign launched in bihar

अपने सरकारी आवास पर गुरुवार को जल संरक्षण अभियान की महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि यह पहल न केवल जल संकट से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने की...

बिहार डेस्क: बिहार में 'जल संचय-जन भागीदारी' अभियान का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राज्य की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का सबल आधार तैयार करेगा। चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'जल जीवन हरियाली योजना' लागू कर जल और परम्परागत जल स्रोतों की रक्षा का अभियान पहले से चला रखा हैं। पानी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दूरदर्शी विजन मानव जाति का अस्तिव बचाने वाला है।

PunjabKesari

अपने सरकारी आवास पर गुरुवार को जल संरक्षण अभियान की महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि यह पहल न केवल जल संकट से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इसी बैठक में साकेत ग्रुप, सूरत के सहयोग से वर्षा जल संचयन प्रणाली ( रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) की स्थापना की गई। चौधरी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गांव का पानी, गांव में और खेत का पानी खेत में' के द्दष्टिकोण को साकार करने के लिए शुरू किया गया है। इसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का सहयोग से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले जहां बाढ से पीड़ित होते हैं, वहीं दर्जन-भर जिलों को जल संकट और सूखे का सामना करना पडता है। इस दोहरे संकट को दूर करने और जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 'जल संचय जन भागीदारी ' अभियान प्रारंभ किया है।

PunjabKesari

इस अवसर पर साकेत ग्रुप सूरत के प्रतिनिधि सांवरप्रसाद बुधिया ने कहा कि 'यह अभियान पूरे बिहार में प्रवासी, प्रशासन और स्थानीय लोगों को साथ लेकर चलाया जाएगा। चौधरी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में बिहार के 10 जिलों पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया, मधुबनी, रोहतास, बांका, मुंगेर, भोजपुर, और तारापुर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इस प्रणाली के माध्यम से बारिश के पानी को संरक्षित कर जल संकट और बाढ़ जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  अभियान की पहली बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ साकेत ग्रुप सूरत के सांवरप्रसाद बुधिया, डूंगर सिंह सोढ़ा, विनोद पांडे, अनूप गर्ग, सुरेश कुमार बुधिया, बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित सिंह, हिमांशु हरि, आदित्य राना और रोहित राजपूत भी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!