'माफ करिए भाऊ... दोबारा उपमुख्यमंत्री नहीं बनना', सरकारी आवास में प्रवेश करते ही बोले सम्राट चौधरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Oct, 2024 11:08 AM

what did samrat choudhary say as soon as he entered the government residence

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने नाम से आवंटित सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया है। चौधरी ने शनिवार को यहां पांच देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास में प्रवेश करते...

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने नाम से आवंटित सरकारी बंगले में गृह प्रवेश कर लिया है। चौधरी ने शनिवार को यहां पांच देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास में प्रवेश करते ही बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

‘नहीं बनना है भाई दुबारा उपमुख्यमंत्री...माफ करिए..'
दरअसल, आवास में प्रवेश करते ही उन्होंने हाथ जोड़ लिए हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या आप दोबारा उप मुख्यमंत्री बन पाएंगे तो उन्होंने (चौधरी) कहा कि माफ करिए भाऊ... दोबारा नहीं बनना है। उपमुख्यमंत्री ने विजयादशमी के दिन अपने नए सरकारी बंगले में प्रवेश किया है। पांच देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला चौधरी के नाम से आवंटित हुआ है। पहले इस बंगले में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रहते थे। यादव के बंगला खाली करने के बाद बंगले के सामान को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, बंगले विवाद को लेकर चौधरी से सवाल किया गया कि जो भी इस बंगले में आता है उसका राजनीतिक रूप से करियर खत्म हो जाता है, क्या आपको भी लगता है कि आप दोबारा उप मुख्यमंत्री बन पाएंगे। उन्होंने इस सवाल पर कहा, ‘‘नहीं बनना है भाई दुबारा उपमुख्यमंत्री...माफ करिए...। हमारे पिता ने हमें घर दिया है। छोटा है लेकिन वहां हमारे माता-पिताजी के आशीर्वाद से घर है। हम उसी घर में रहेंगे। इस आवास से जनता के लिए यानी केवल सरकारी कामकाज करेंगे।''          

PunjabKesari

'राजग के लिए केवल बिहार का विकास मायने रखता हैं'
सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके लिए केवल बिहार का विकास मायने रखता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए केवल बिहार का विकास मायने रखता है। प्रदेश की जनता भी केवल बिहार का विकास चाहती है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के बंगले से जुड़ी बातों को लेकर पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं स्पष्ट तौर पर समझता हूं सत्यनारायण भगवान की पूजा करा दी है और विजयदशमाी के दिन मैं यहां आया हूं, इससे ज्यादा शुभ और क्या हो सकता है।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!