'जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ेंगे हड्डी पसली', Valentine's Day पर इस संगठन ने की लाठियों की पूजा, VIDEO शेयर कर Couples को दी सख्त चेतावनी

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 11:39 AM

wherever bunty and babli meet we ll break their bones  this organization wors

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे को लेकर माहौल गरमा गया है। एक संगठन ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। लाठियों की पूजा कर विरोध जताने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे को लेकर माहौल गरमा गया है। एक संगठन ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। लाठियों की पूजा कर विरोध जताने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

"अगर कोई जोड़ा सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक हालत में मिला तो"
क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे से पहले ‘लट्ठ पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन का कहना है कि वह शहर की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है। लाठियों की पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। संगठन ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को चेतावनी दी है कि वे 14 फरवरी को अपने यहां कपल्स को जगह न दें। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कोई जोड़ा सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक हालत में मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा दी जा सकती है।

कार्यकर्ताओं ने लाठियों की पूजा कर संदेश दिया
बता दें कि क्रांति सेना हर साल वैलेंटाइन डे का विरोध करती रही है। संगठन का मानना है कि यह पश्चिमी संस्कृति से जुड़ा त्योहार है, जो भारतीय परंपराओं के खिलाफ है। इसी विरोध के तहत इस बार भी कार्यकर्ताओं ने लाठियों की पूजा कर अपना संदेश दिया है। संगठन ने साफ किया है कि 14 फरवरी को पार्क, होटल और रेस्टोरेंट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर उनकी नजर रहेगी। होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी तरह की अश्लील गतिविधि को बढ़ावा न दें, वरना उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!