Aurai Assembly Seat: औराई विधानसभा सीट पर चलता है रामसूरत का जलवा।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 May, 2025 05:56 PM

Aurai Assembly Seat: औराई  विधानसभा सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा के तहत आता है। 1967 में औराई सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सी एम पी सिंह ने जीत हासिल किया था। 1969 में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर पांडव राय ने जनता का...

Aurai Assembly Seat: औराई  विधानसभा सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा के तहत आता है। 1967 में औराई सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सी एम पी सिंह ने जीत हासिल किया था। 1969 में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर पांडव राय ने जनता का भरोसा जीत लिया था, लेकिन 1972 में औराई में रामबाबू सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 1977 और 1980 के चुनाव में यहां से जनता पार्टी के कैंडिडेट गणेश प्रसाद यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1985 और 1990 के विधानसभा चुनाव में भी जनता पार्टी की टिकट पर गणेश प्रसाद यादव ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1990 और 1995 के चुनाव में भी गणेश प्रसाद यादव ने जनता दल के टिकट पर औराई सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 में औराई सीट पर हुए चुनाव में गणेश प्रसाद यादव ने जेडीयू की टिकट पर एक बार फिर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल कर लिया था। 2005 में यहां से जेडीयू के कैंडिडेट अर्जून राय ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2010 में औराई सीट पर बीजेपी कैंडिडेट राम सूरत राय ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट से आरजेडी के टिकट पर सुरेंद्र यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था......लेकिन 2020 में बीजेपी उम्मीदवार रामसूरत कुमार ने यहां बाजी पलट दिया था। इस बार भी बीजेपी रामसूरत राय की किस्मत पर भरोसा कर सकती है।

PunjabKesari

Aurai Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामसूरत कुमार ने जीत का परचम लहराया था। रामसूरत कुमार को 90 हजार चार सौ 79 वोट मिला था.....तो सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट आफताब आलम 42 हजार छह सौ 13 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से रामसूरत कुमार ने आफताब आलम को 47 हजार आठ सौ 66 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अखिलेश कुमार 10 हजार एक सौ 32 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurai Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट से आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र कुमार को 66 हजार नौ सौ 58 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट रामसूरत राय को 56 हजार एक सौ 33 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुरेंद्र कुमार ने रामसूरत राय को 10 हजार चार सौ 65 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं लालबाबू सहनी, 8 हजार सात सौ 47 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurai Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट से बीजेपी कैंडिडेट रामसूरत राय ने जीत हासिल की थी। रामसूरत राय को 38 हजार चार सौ 22 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र कुमार को 26 हजार छह सौ 81 वोट मिला था। इस तरह से रामसूरत राय ने सुरेंद्र कुमार को 11 हजार सात सौ 41 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीएस कैंडिडेट गणेश प्रसाद यादव 13 हजार पांच सौ सात वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurai Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में औराई सीट से जेडीयू कैंडिडेट अर्जुन राय ने जीत हासिल की थी। अर्जुन राय को 44 हजार आठ सौ 91 वोट मिला था तो निर्दलीय कैंडिडेट अभय कुमार को 13 हजार पांच सौ 21 वोट मिला था। इस तरह से अर्जुन राय ने अभय कुमार को 31 हजार तीन सौ 70 वोट के बहुत बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट तारा देवी ने 10 हजार एक सौ 84 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

औराई विधानसभा सीट पर मुस्लिम, यादव और भूमिहार वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ब्राह्मण, कुर्मी, रविदास और पासवान वोटरों की भी अहम भूमिका है। पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार रामसूरत कुमार को यादव समाज का भी समर्थन मिला था। एनडीए के सामाजिक आधार को देखते हुए यही लग रहा है कि इस बार भी रामसूरत कुमार महागठबंधन को आसानी से मात दे सकते हैं।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!