Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 06:50 PM
Sheohar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक शिवहर विधानसभा सीट है......शिवहर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 में हुए चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट राम स्वरुप राम और...
Sheohar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक शिवहर विधानसभा सीट है......शिवहर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 में हुए चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट राम स्वरुप राम और ठाकुर गिरजा नंदन दो विधायक चुने गए। 1962 में कांग्रेस कैंडिडेट चितरंजन सिंह को जीत हासिल हुई थी। 1967 में फिर से इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार टी.जी.टी सिंह विधायक बने थे। 1969 में भारतीय क्रांति दल के ठाकुर गिरजा नंदन सिंह को जीत हासिल हुई थी। 1972,1977 और 1980 में लगातार इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर रघुनाथ झा विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985 से लेकर 1995 तक जनता पार्टी के टिकट पर रघुनाथ झा ने यहां जीत का सिलसिला कायम रखा।
1998 में असम गण परिषद के ठाकुर रत्नाकर को जीत हासिल हुई। इसके बाद 2000 में आरजेडी कैंडिडेट सत्या नारायण प्रसाद इस सीट से विधायक चुने गए थे। फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में फिर से इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल का ही कब्जा रहा और दोनों बार अजित कुमार झा ने ही इस सीट पर जीत हासिल की थी। 2010 और 2015 में यहां पर जेडीयू कैंडिडेट शरफुद्दीन ने जीत हासिल की थी। 2020 के चुनाव में शिवहर सीट पर आरजेडी की टिकट पर चेतन आनंद ने जीत हासिल थी। अब चेतन आनंद जेडीयू में शामिल हो गए हैं, इसलिए जेडीयू की टिकट पर चेतन आनंद फिर से शिवहर का चुनाव जरुर लड़ेंगे।
Sheohar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में शिवहर सीट पर आरजेडी की टिकट पर चेतन आनंद ने जीत हासिल थी। आनंद को 71 हजार एक सौ 43 वोट मिले थे तो जेडीयू उम्मीदवार सरफुद्दीन को 36 हजार चार सौ 57 वोट मिले थे तो एलजेपी कैंडिडेट विजय कुमार पांडे को 18 हजार सात सौ 48 वोट मिले थे।

Sheohar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सैफुद्दीन ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की उम्मीदवार लवली आनंद को हराया था। हालांकि सैफुद्दीन ने लवली आनंद को महज चार सौ 61 वोटों के कम अंतर से हराया था। सैफुद्दीन को कुल 44 हजार पांच सौ 76 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे लवली आनंद को कुल 44 हजार एक सौ 15 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट ठाकुर रत्नाकर को कुल 22 हजार तीन सौ नौ वोट मिले थे।

Sheohar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नज़र डालें तो इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सैफुद्दीन ने बीएसपी उम्मीदवार प्रतिमा देवी को एक हजार छह सौ 21 वोटों से हराया था। सैफुद्दीन को कुल 40 हजार चार सौ 37 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहीं प्रतिमा देवी को कुल 38 हजार आठ सौ 16 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट अजित कुमार झा को कुल 24 हजार आठ सौ 38 वोट मिले थे।

Sheohar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अजीत कुमार झा ने जेडीयू उम्मीदवार ठाकुर रत्नाकर को 31 हजार एक सौ 26 वोटों से हराया। अजीत कुमार झा को कुल 31 हजार तीन सौ 31 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे ठाकुर रत्नाकर को कुल 17 हजार नौ सौ 64 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के शरफुदीन को कुल 17 हजार नौ सौ 64 वोट मिले थे।

विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान चेतन आनंद ने आरजेडी का साथ छोड़कर जेडीयू का साथ दिया था। ऐसे में इस सीट पर चेतन आनंद का विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। चेतन आनंद एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन इस बार तेजस्वी यादव उन्हें किसी भी तरह से मात देना चाहते हैं। अब देखना ये होगा कि इन विपरीत परिस्थितियों का सामना चेतन आनंद किस तरह से करेंगे।