Barachatti Assembly Seat: बाराचट्टी सीट पर क्या फिर से जीत पाएंगी HAMS की ज्योति देवी? ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Oct, 2025 05:18 PM

Barachatti Assembly Seat: बाराचट्टी विधानसभा सीट गया लोकसभा के तहत आता है......फिलहाल ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। बाराचट्टी विधानसभा सीट पर 1957 के चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट श्रीधर नारायण ने जीत हासिल की थी। वहीं...

Barachatti Assembly Seat: बाराचट्टी विधानसभा सीट गया लोकसभा के तहत आता है......फिलहाल ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। बाराचट्टी विधानसभा सीट पर 1957 के चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट श्रीधर नारायण ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में बाराचट्टी से मुश्ताक अली खान ने एसडब्लूयए की टिकट पर जनता का भरोसा हासिल  किया था। वहीं 1967 में यहां पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट वीसी भारती ने विरोधियों को मात दे दिया था तो 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर भगवती देवी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में बाराचट्टी सीट से संयुक्त मोहन राम ने जीत का परचम लहराया था, लेकिन 1977 के चुनाव में यहां से जेएनपी की टिकट पर भगवती देवी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

PunjabKesari

वहीं, 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस कैंडिडेट रामचंद्र दास ने जनता का भरोसा हासिल किया। 1985 में भी रामचंद्र दास ने एक बार फिर कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल किया था तो 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में आईपीएफ के कैंडिडेट उमेश सिंह ने सभी विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1995 में जनता दल की टिकट पर भगवती देवी ने बाराचट्टी में जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट भगवती देवी ने एक बार फिर बाराचट्टी में अपनी जीत कायम रखी तो 2005 के चुनाव में यहां से जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर जीतनराम मांझी ने जीत हासिल की थी....तो 2010 के चुनाव में बाराचट्टी से जेडीयू की टिकट पर ज्योति देवी ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2015 के चुनाव में आरजेडी की कैंडिडेट समता देवी ने बाराचट्टी से जीत हासिल किया था, लेकिन 2020 में हम की ज्योति देवी ने यहां बाजी पलट दी थी।

Barachatti Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के चुनाव में बाराचट्टी सीट पर हम की ज्योति देवी ने जीत हासिल की थी। ज्योति देवी को 72 हजार चार सौ 91 वोट मिला था, जबकि आरजेडी की समता देवी को 66 हजार एक सौ 73 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से ज्योति देवी ने समता देवी को 6 हजार तीन सौ 18 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी की रेणुका देवी 11 हजार दो सौ 44 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Barachatti Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में बाराचट्टी सीट से आरजेडी की समता देवी ने जीत हासिल की थी। समता देवी को 70 हजार नौ सौ नौ वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट सुधा देवी को 51 हजार सात सौ 83 वोट ही मिला था। इस तरह से समता देवी ने सुधा देवी को 19 हजार एक सौ 26 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट हरेंद्र प्रसाद,  7 हजार नौ सौ 99 वोट हासिल किया था।

PunjabKesari

Barachatti Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में बाराचट्टी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट ज्योति देवी ने जीत हासिल की थी। ज्योति देवी को 57 हजार पांच सौ 50 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट समता देवी को 33 हजार आठ सौ चार वोट ही मिल पाया था। इस तरह से ज्योति देवी ने समता देवी को 23 हजार सात सौ 46 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शिवचरण मांझी ने 3 हजार चार सौ 96 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

PunjabKesari

Barachatti Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बाराचट्टी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट जीतनराम मांझी ने जीत हासिल की थी। जीतनराम मांझी को 29 हजार दो सौ 98 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट समता देवी को 25 हजार एक सौ 56 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जीतनराम मांझी ने समता देवी को 6 हजार छह सौ 42 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट कृष्णा पासवान ने 8 हजार नौ सौ 77 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में बाराचट्टी विधानसभा सीट पर हम ने आरजेडी पर 18 हजार पांच सौ छह वोट की लीड कायम की थी। पुराने समीकरण को देखते हुए ये लग रहा है कि एक बार फिर से हम की ज्योति देवी बाराचट्टी से जीत हासिल की सकती हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!