Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jul, 2025 06:40 PM
Katihar Assembly Seat: बिहार का कटिहार विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है......1952 में कटिहार में हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर बाबूलाल मांझी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 के चुनाव में बाबूलाल मांझी ने कटिहार सीट पर जीत का सिलसिला...
Katihar Assembly Seat: बिहार का कटिहार विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है......1952 में कटिहार में हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर बाबूलाल मांझी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 के चुनाव में बाबूलाल मांझी ने कटिहार सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखा। वहीं 1962 के चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट सुखदेव नारायण सिन्हा ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1967 में कटिहार सीट से भारतीय जनसंघ के टिकट पर जगबंधु अधिकारी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1969 में यहां से लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सत्य नारायण विश्वास ने जीत हासिल की थी।

1972 में सीपीआई के टिकट पर राजकिशोर प्रसाद सिंह ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था.......लेकिन 1977 के चुनाव में कटिहार से जनता पार्टी की टिकट पर जगबंधु अधिकारी ने चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की थी। 1980 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सीताराम चमरिया ने चुनाव में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सत्य नारायण प्रसाद ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 1990 में जनता दल के कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने कटिहार के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1995 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से जगबंधु अधिकारी ने बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने यहां सभी विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2005 में कटिहार से बीजेपी के कैंडिडेट तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया था। 2010,2015 और 2020 में यहां हुए चुनाव में तारकिशोर प्रसाद ने बीजेपी की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। इस बार भी बीजेपी तारकिशोर प्रसाद को चुनावी अखाड़े में उतार सकती है।
Katihar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट पर बीजेपी लीडर तारकिशोर प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। तारकिशोर प्रसाद 82 हजार छह सौ 69 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो 72 हजार एक सौ 50 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने रामप्रकाश महतो को 10 हजार पांच सौ 19 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट कलीमुद्दीन अंसारी 2 हजार पांच सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Katihar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 66 हजार 48 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू के कैंडिडेट विजय सिंह को 51 हजार एक सौ 54 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने विजय सिंह को 14 हजार आठ सौ 94 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो, 18 हजार आठ सौ 56 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Katihar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 58 हजार सात सौ 18 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने 38 हजार एक सौ 11 वोट हासिल किया था.....इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने रामप्रकाश महतो को 20 हजार छह सौ सात वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट भाई शमसुद्दीन ने 17 हजार 15 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Katihar Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 47 हजार 777 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो को 47 हजार 661 वोट मिले थे। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने रामप्रकाश महतो को महज 116 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट फैज आलम, 10 हजार 393 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

कटिहार विधानसभा सीट पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत रही है। अगर सांसद तारिक अनवर का करिश्मा विधानसभा चुनाव में नहीं चला तो एक बार फिर तारकिशोर प्रसाद यहां से जीत दर्ज कर सकते हैं।