12 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, रात को कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था मासूम, सुबह कूड़ेदान में मिला शव

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 12:37 PM

12 year old boy brutally murdered in bhagalpur

12 वर्षीय समीर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसका शव कूड़ेदान में खून से लथपथ मिला। वह रात में कोल्ड ड्रिंक लेने घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह बच्चे का शव कूड़ेदान में खून से लथपथ मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नगर निगम के कर्मचारियों को बालक का शव जैन मंदिर रोड स्थित एक कूड़ेदान से बरामद हुआ। शरीर पर गहरे जख्म और घसीटे जाने के निशान थे। मृतक की पहचान मोहम्मद समीर (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाथनगर का निवासी था। 

कोल्ड ड्रिंक लेने घर से निकला था समीर 

परिजनों के मुताबिक समीर पिछले कई वर्षों से कबीरपुर में अपनी नानी के घर रह रहा था और एक चिकन शॉप पर काम करता था। बताया जाता है कि रविवार रात करीब 8 बजे समीर दुकान से घर लौटा था और रात 11 बजे वह घर से 'स्प्राइट' खरीदने के लिए निकला, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका 

मृतक के मामा मोहम्मद आजाद ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई है कि समीर की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से मात्र 200 मीटर दूर कूड़ेदान में फेंक दिया गया। 

यह भी पढें- मधुबनी में पंचायत के दौरान हिंसा, युवक को घर से उठाकर पीटा, JDU नेता और सरपंच समेत 7 गिरफ्तार

पुलिस और FSL की जांच शुरू 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। साथ ही आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। 

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!