मधुबनी में पंचायत के दौरान हिंसा, युवक को घर से उठाकर पीटा, JDU नेता और सरपंच समेत 7 गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 11:29 AM

violence during panchayat in madhubani jdu leader and sarpanch arrested

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मधेपुर पंचायत में शादी विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में हिंसा हो गई। लड़का पक्ष के शामिल न होने पर नाराज लोगों ने युवक को जबरन लाकर मारपीट की।

Bihar News: बिहार में मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत में शादी को लेकर बुलाई गई पंचायत में हुई मारपीट के मामले में मुखिया, सरपंच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रखंड अध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

जबरन पंचायत में लाकर युवक की पिटाई
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक लड़का-लड़की के विवाह को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। हालांकि, लड़का पक्ष ने पंचायत में शामिल होने से इंकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज पंचायत में मौजूद कुछ लोग कथित तौर पर लड़के के भाई मो. हसनैन को घर से जबरन पकड़कर पंचायत स्थल पर लेकर आए और उसके साथ मारपीट की। 

जान से मारने की धमकी भी दी
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर-2 खजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से स्थिति को नियंत्रित करते हुए पीड़ित को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही भेजा। एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मो. हसनैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपने बयान में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आकाश चौधरी, घनश्याम चौधरी सहित सात-आठ लोगों ने उसे घेर लिया, मारपीट की और जबरन पंचायत स्थल पर ले गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मधेपुर पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सरपंच रामानंद सिंह, मुखिया पुत्र बसंत सिंह, हेमंत सिंह, राकेश चौधरी एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!