पश्चिम बंगाल से बिहार लाया जा रहा 143.5 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2022 10:46 AM

143 5 kg ganja being brought from west bengal to bihar recovered

पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रेहान अली और नयन मियां के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के रहने वाले हैं। डगरूआ थाना पुलिस के रात्रि गश्ती के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 के बरसोनी टोल...

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले की डगरुआ थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से लाए जा रहे 143.5 किलोग्राम गांजा का खेप बरामद कर लिया। साथ ही इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रेहान अली और नयन मियां के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के रहने वाले हैं। डगरूआ थाना पुलिस के रात्रि गश्ती के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 के बरसोनी टोल प्लाजा पर वाहनों की तलाशी के क्रम में जब एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो चालक और उसका सहायक वाहन छोड़कर भागने लगे।

पुलिस बल को उक्त वाहन की तलाशी के क्रम में 17 पैकेट में रखा 143.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!