रोहतास में 160 किलोग्राम गांजा बरामद, कई राज्यों के संपर्क में था तस्कर

Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2021 04:45 PM

160 kg of cannabis recovered in rohtas

पुलिस अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि गम्हरिया निवासी हरबंश पांडेय का पुत्र राकेश पांडेय गांजा की एक बड़ी खेप लेकर आया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन तलाशी के दौरान उसके घर से गांजा बरामद...

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि गम्हरिया निवासी हरबंश पांडेय का पुत्र राकेश पांडेय गांजा की एक बड़ी खेप लेकर आया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन तलाशी के दौरान उसके घर से गांजा बरामद नहीं हुआ। बाद में राकेश पांडेय के खलिहान में खोजबीन शुरू की गई, जहां चार बोरे में 16 पैकेट में रखा 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से 12 किलो गांजा का बीज भी बरामद किया गया है।

आशीष रंजन ने बताया कि राकेश पांडेय उड़ीसा, झारखंड, नागालैंड समेत कई राज्यों में गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के लोगों के संपर्क में था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!