मकान की दीवार ढहने से 2 बच्चियों की दबकर मौत, 3 गंभीर रूप से घायलः घर के पास ही खेल रहे थे सभी

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Aug, 2023 03:53 PM

2 girls died due to house wall collapse

बिहार के गया जिले में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 2 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि 5 बच्चियां मिट्टी की दीवार के पास खेल रही थी तभी ये हादसा हुआ। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर...

गया: बिहार के गया जिले में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 2 बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि 5 बच्चियां मिट्टी की दीवार के पास खेल रही थी तभी ये हादसा हुआ। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के टनकुप्पा प्रखंड के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सौरंगा बिगहा गांव की है। मृतकों की पहचान अनुष्का (08) और संध्या कुमारी (07) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 5 बच्चियां घर के पास खेल रही थी। तभी एक कच्चे मकान की दीवार बच्चियों पर भरभरा कर गिर गई। इससे मिट्टी के नीचे बच्चियां दब गई। मिट्टी के नीचे दबने से 2 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हाे गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि घायल बच्चियों का इलाज फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृत बच्चियों के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!