ऑटो रिक्शा और बोलेरो की भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत, सात अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2020 10:40 AM

2 killed in a collision between an auto rickshaw and a bolero

बिहार में अररिया जिले के अररिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ऑटोरिक्शा और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

अररियाः बिहार में अररिया जिले के अररिया थाना क्षेत्र में शनिवार को ऑटोरिक्शा और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियार गांव स्थित डोली फ्यूल सेंटर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो एवं ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार निवासी सितिया देवी (55) एवं मूंगा लाल राम (45) के रूप में की गई है।

दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!