बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, राज्य में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 12,121
Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jan, 2022 01:41 PM

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 6,541 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,089 पहुंच गई, जो पिछले साल 30 दिसंबर से 300 गुना अधिक है जब यह संख्या महज 333 थी।
पटनाः बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आठ महीने में कोविड-19 के एक दिन के सर्वाधिक नए मामले सामने आए, जब राज्य में 6,500 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण से और दो लेागों की मौत हो जाने से राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12,121 पहुंच गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 6,541 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,089 पहुंच गई, जो पिछले साल 30 दिसंबर से 300 गुना अधिक है जब यह संख्या महज 333 थी।

पिछली बार मई 2021 में एक दिन 6,500 से अधिक मामले सामने आए थे जब महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। राज्य में संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि सभी 38 जिलों में पटना में सर्वाधिक संक्रमण दर है जो 21.66 प्रतिशत है।
Related Story

बिहार में कर्मा-धर्मा पर्व पर बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत; इलाके में मचा कोहराम

मामूली बात पर बवाल: पटना में 2 पक्षों के बीच पथराव, 10 लोग घायल, इलाके में तनाव का माहौल

अररिया में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से 2 बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: पोखर में नहाने गए 2 मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

घास काटने जा रही थीं महिलाएं, नदी के तेज बहाव में डूबने से 2 की मौत; गांव में पसरा मातम

जमुई में लड़की से बदसलूकी: राज्य महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट, सरकार ने दिलाया सख्त कार्रवाई का भरोसा

बिहार में बाढ़ से जान-माल के नुकसान का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार: तेजस्वी यादव

बिहार में दारोगा भर्ती पर बवाल: आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ CM आवास की ओर बढ़े, पुलिस अलर्ट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में बाढ़ की स्थिति का लेंगे व्यापक जायजा, जानें क्या होगा...

बाढ़ संकट को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं