दर्दनाक हादसाः पश्चिम चंपारण में मिट्टी में दबकर 2 महिलाओं की मौत, तीन अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2021 09:44 AM

2 women killed in mud in west champaran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरिया गांव के समीप तिरहुत नहर के किनारे कुछ महिलाएं मिट्टी खोद रही थी तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उनपर गिर गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को...

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को मिट्टी में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरिया गांव के समीप तिरहुत नहर के किनारे कुछ महिलाएं मिट्टी खोद रही थी तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उनपर गिर गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान ममता देवी (27) और चंदा देवी के रूप में की गई है। मृतक महिलाओं के परिजनों के आग्रह पर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!