उन्नाव सड़क हादसे में बिहार के 4 लोगों की मौत, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सीवान जा रहा था परिवार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2022 11:32 AM

4 people of bihar died in unnao road accident

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरारा गांव के पास किलोमीटर संख्या 278.9 पर भोर यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर चला गया और इस बीच दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रही सफारी कार से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार...

सिवान/उन्नावः उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और एसयूवी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बिहार के सिवान जिले के चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोरारा गांव के पास किलोमीटर संख्या 278.9 पर भोर यह हादसा उस समय हुआ जब एक कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर चला गया और इस बीच दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रही सफारी कार से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार बिहार के सिवान निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे यूपीडा कर्मी और पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सफारी सवार जयपुर से सिवान अपने गांव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

PunjabKesari

इस हादसे में कार चालक अखिलेश मिश्रा (40), पत्नी बबीता मिश्रा (36), बेटी प्रियांसी (12) और भतीजी ज्योति मिश्रा (10) की मौत हो गई जबकि संतोष मिश्रा व एक अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है। सभी बिहार के थाना सिवान क्षेत्र के मूलरूप से रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!