Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2022 12:54 PM

घटना मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुर्गा महाअष्टमी की देर शाम को एक नाबालिग लड़की घर लौट रही थी। इसी बीच 2 बाइक पर सवार 4 युवकों ने लड़की को जबरदस्ती उठा लिया और उसे जबरन अपने साथ एक जंगल में...
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है, जहां पर दुर्गा पूजा करके लौट रही नाबालिग लड़की के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
दुर्गा महाअष्टमी से पूजा कर घर लौट रही थी नाबालिग
जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुर्गा महाअष्टमी की देर शाम को एक नाबालिग लड़की घर लौट रही थी। इसी बीच 2 बाइक पर सवार 4 युवकों ने लड़की को जबरदस्ती उठा लिया और उसे जबरन अपने साथ एक जंगल में ले गए। यहां पर युवकों ने बारी-बारी रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की ने किसी तरह इसकी वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को पीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पीड़िता को एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया है, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी मौके पर फरार हो गए। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।